Connect with us

वायरल

कर्मचारियों को दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है। इस बार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा। इससे पहले दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन जारी करने की बात भी की गई थी और इस संदर्भ में आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और तकनीकी संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और सरकारी विभागों के कार्यरत कर्मचारियों को 2023-2024 के लिए बोनस मिलेगा।

Loading...

बता दें कि बोनस का भुगतान सैलरी के साथ ही किया जाएगा। इस बार सैलरी 30 अक्टूबर को देने का आदेश दिया गया है जबकि दिवाली 31 अक्टूबर को है। ऐसे में सभी कर्मचारियों, खासकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए यह दिवाली खास होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page