Connect with us

अपराध

बदायूं में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस, दो लड़के गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बदायूं के मढ़ई चौक इलाके में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारा है। इस मामले में बजरंग सेना की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि, मकान मालकिन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

बजरंग सेना के मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी थी कि मढ़ई चौक स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मकान मालिक बाहर से लड़कियों को बुलाता था और अवैध गतिविधियों में लिप्त था।

Loading...

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान मकान मालकिन ने पुलिस का विरोध किया और आरोपों से इनकार किया। एक वीडियो में वह कहती हुई नजर आ रही है “यहां ऐसा कुछ नहीं होता। जिसने मुखबरी करी है पहले उसको बुलाओ।”

एसपी नगर क्षेत्र अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि, पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। किसी भी पक्ष द्वारा इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए पुलिस ने दोनों युवकों को धारा 151 के तहत चालान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page