Connect with us

अपराध

पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में एक लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। यह मुठभेड़ नगसर हाल्ट थाने के एक लूट के मामले में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का माल भी बरामद किया है।

21 अक्टूबर 2024 को नगसर हाल्ट थाने में हुई लूट के मामले में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद किया था। इनमें समीर उर्फ इरफान, अरमान और शिवम कुमार शामिल थे। 23 अक्टूबर को पुलिस ने जमानिया और नगसर हाल्ट इलाके में घेराबंदी कर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने समीर उर्फ इरफान को एक पिली ट्विस्टर गाड़ी से गिरफ्तार किया। उसके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ।

Loading...

पुलिस ने आरोपी समीर से पूछताछ की तो उसने लूट के माल को सुरहा मोड देवल पुलिया के पास फेंकने की बात कही। पुलिस जब उसको बरामद कराने के लिए ले गई तो समीर ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और उसकी पिस्टल छीन ली। उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें समीर के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने समीर के पास से लूट का माल बरामद किया है जिसमें एक बैग, पासबुक और आधार कार्ड शामिल है। पुलिस ने अन्य आरोपियों अरमान और शिवम कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page