Connect with us

अपराध

महिला पत्रकार को मुकदमा वापस न लेने पर मिल रही धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के चेतगंज थाने में दर्ज एक मामले (एफआईआर संख्या 0138) में वादी महिला पत्रकार ने आरोपी काशीनाथ तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को सुबह 6:30 बजे के आसपास काशीनाथ तिवारी उनके निवास पर आया और जोर-जोर से उनका नाम पुकारते हुए दरवाजा खटखटाने लगा।

जब उनके पति ने दरवाजा खोला तो काशीनाथ तिवारी ने धमकी दी कि अगर तुम्हारी पत्नी ने उसके बेटे लालजी तिवारी के खिलाफ मामला वापस नहीं लिया तो वह तुम्हारी पत्नी और उनके बच्चों को बदनाम करेगा और उनके साथ कुछ भी बुरा कर सकता है।

Loading...

काशीनाथ तिवारी ने दावा किया कि उसके पास महिला पत्रकार के खिलाफ सबूत हैं और अगर मामला वापस नहीं लिया गया तो वह उन सबूतों को सार्वजनिक करेगा।

वहीं इस मामले में महिला पत्रकार ने पुलिस से काशीनाथ तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि काशीनाथ तिवारी के इस तरह का व्यवहार और परिवार को धमकी मिलने से उनका और उनके परिवार का जीवन खतरे में है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page