Connect with us

अपराध

कार में लगी आग से प्रॉपर्टी डीलर की जलकर मौत, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस हिरासत में दो दोस्त, मृतक संजय यादव के परिजनों ने बताई पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला के पास की है, जहां सड़क से करीब 100 मीटर अंदर एक जली हुई कार में शव मिला। मृतक की पहचान संजय यादव (गाजियाबाद, नेहरू नगर निवासी) के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी का काम करता था।

मौत या हत्या? पुलिस कर रही जांच

पुलिस को घटनास्थल से अहम सुराग मिले हैं, और प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि संजय यादव की हत्या के बाद कार में आग लगाई गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दोनों युवक संजय यादव के परिचित बताए जा रहे हैं।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे यह घटना जुड़ी हो सकती है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद कार से शव बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हादसा था या हत्या। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।”

फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page