Connect with us

वाराणसी

फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ वाराणसी कचहरी में चला जांच अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दीवानी कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट तक गुरुवार को फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ऐसे वकील पाए गए जिनके पास ‘बार काउंसिल उत्तर प्रदेश’ का पंजीकरण प्रमाण पत्र और सीओपी (प्रैक्टिस प्रमाण पत्र) नहीं था। कई अधिवक्ता केवल इन दस्तावेजों की फोटो अपने मोबाइल में लेकर चल रहे थे। ऐसे अधिवक्ताओं को चेतावनी दी गई कि वे बार काउंसिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र और सीओपी कार्ड हमेशा अपने पास रखें।

Loading...

जांच में लॉ इंटर्न छात्र भी मिले, जो कि काला कोर्ट पहन कर बैंड लगाए हुए थे। उन्हें जांच समिति द्वारा हिदायत दी गई कि बगैर पंजीकरण और सीओपी के ऐसा करना दंडनीय अपराध है। जांच समिति में अधिवक्ता गौतम कुमार झा, राजेंद्र प्रसाद पाठक, कल्पना पटेल, सूर्यभान सिंह, मीरा यादव, जयश्री पाठक, सुनंदा सहाय, सुनीता पाण्डेय और संजीव श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page