Connect with us

वाराणसी

19 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर लगेगा ‘पशु आरोग्य मेला’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पशुपालन विभाग द्वारा 19 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर नि:शुल्क पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीपी पाठक ने बताया कि मेले का आयोजन हरहुआ ब्लॉक के भटपुरवा, चिरईगांव के जाल्हूपुर, सेवापुरी के नहवानीपुर, बड़ागांव के बरजी, चोलापुर के बंतरी और पिंडरा के पिंडराई में किया जाएगा।

Loading...

इस मेले में पशुओं के लिए टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जारी करना, नर गोवंश का बधियाकरण और बीमा जैसी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page