Connect with us

वाराणसी

साड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में शंकुल धारा पोखरे के पास स्थित एक साड़ी गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के लोग दुकान के शटर खोलने का प्रयास करते रहे, लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया और दुकान का शटर खोला।गोदाम के मालिक कबीर ने बताया कि जब वह अपनी दुकान के लिए निकल रहे थे, तभी उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान में लाखों रुपये की साड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं, जबकि कुछ साड़ियां ऐसी थीं जो अब बेचने लायक नहीं रहीं।

Loading...

उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुआं फैल गया था, लेकिन समय पर कार्रवाई करके आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम पूरी दुकान की जांच करेगी, और यदि दुकान मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आसपास के निवासियों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में बार-बार होने वाले बिजली फॉल्ट की समस्या को जल्द सुधारने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page