वाराणसी
गंगा स्नान के दौरान दो नेपाली नागरिक डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता
Loading...
Loading...
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बालाजी घाट पर गुरुवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान दो नेपाली नागरिक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। डूबे व्यक्तियों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान अभिमन्यु के रूप में हुई है।
Loading...

जबकि दूसरे व्यक्ति (टीका) की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों व्यक्तियों के परिजनों को दे दी है।
Continue Reading
