अपराध
बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 3.5 लाख
Loading...
Loading...
आज़मगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मानी खुर्द गांव के पास एक पेट्रोल पंपकर्मी से नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब पेट्रोल पंप का कर्मचारी नीरज यादव 3.55 लाख रुपये बैंक में जमा करने बाइक से जा रहा था। बदमाशों ने पीछे से बाइक पर आकर नीरज को रोका और हथियार दिखाकर उसका पैसों से भरा बैग छीन लिया।
Loading...
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की बाइक पर भागते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Continue Reading
