Connect with us

अपराध

वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन कर भागे बदमाश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में गुरुवार को दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर विद्या देवी (70 वर्षीय) के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। शोर मचाने पर विद्या देवी के परिजन पास की आदमपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कोतवाली, डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और विद्या देवी से घटना का विवरण लिया। विद्या देवी ने बताया कि वे घर के दरवाजे के पास बैठी थीं तभी दो युवक आये और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page