अपराध
37 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी विनोद कुमार दूबे की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद जतनवर विशेश्वरगंज निवासी दीपक दत्त मिश्रा, भरत दत्त मिश्रा और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Loading...
विनोद का कहना है कि, आरोपियों ने तरना क्षेत्र में स्थित एक जमीन का नोटेरियल सट्टा उन्हें 37 लाख 50 हजार रुपये में किया था। अब आरोपी न तो उन्हें जमीन दे रहे हैं और न ही उनकी रकम वापस कर रहे हैं, बल्कि जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जब पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने अदालत का सहारा लिया। उम्मीद है मुझे न्यायालय से न्याय मिलेगा।
Continue Reading
