अपराध
सीनियर डीओएम का पूर्व वाहन चालक निकला बाइक चोर
आरपीएफ पुलिस ने पकड़ कर किया सिगरा पुलिस के हवाले
वाराणसी। थाना सिगरा अंतर्गत डीआरएम कार्यालय में सिग्नल कर्मचारी का बाइक चोरी कर फरार हो रहे चोर को बाइक के मालिक ने रंगेहाथ पकड लिया उसके बाद आरपीएफ कन्ट्रोल के हवाले कर दिया। जिसे आरपीएफ पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने के बाद सिगरा पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीनियर डीओएम अजय प्रताप सिंह का पूर्व वाहन चालक ही लगातार हो रही बाइक चोरी का मुखिया निकला। जब आरपीएफ पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ किया तो चोर ने अपना नाम रूपेश शुक्ला निवासी जौनपुर बताया। आरोपी ने बताया कि अब तक चार बाइक की चोरी में उसी का हाथ था।
वहीं डीआरएम कार्यालय के कमर्चारियों की मानें तो एक सप्ताह में 5 से 6 बाइक चोरी हो चुकी है और इधर बीच चोरी की घटना बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। फिलहाल सिगरा पुलिस ने चोर को अपने हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
