अपराध
दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव की एक विवाहिता ने मायके से दहेज न लाने पर ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया है। विवाहिता की तहरीर पर पति सास, ससुर तथा देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
Loading...
जानकारी के अनुसार, सिंधोरा थाना क्षेत्र के महंगाव कोट की एकता सिंह की शादी केराकतपुर के अवशेष सिंह के साथ मई 2023 में हुई थी। एकता स़िह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों ने दहेज को लेकर हमेशा परेशान करते रहते है। ससुराल के सास, ससुर, पति, जेठ, जेठानी, ननद और ननदोई मिलकर काफी मारापीटा जिससे काफी गंभीर चोट आई है। एकता सिंह की तहरीर पर सभी के खिलाफ दहेज एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
Continue Reading
