पूर्वांचल
बच्चा चोर की शंका में एक की पिटाई, दूसरे ने ओवर ब्रिज से कूद कर दी जान
Loading...
Loading...
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 4 के पास स्थित शिवापार गांव में सोमवार को दो व्यक्तियों के संदिग्ध हरकत को देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ कर दौड़ा लिया। जिसके बाद एक व्यक्ति को घेरकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Loading...
वहीं दूसरा व्यक्ति डर के मारे जान बचाने के लिए ओवर ब्रिज पर चढ़ गया। थोड़ी देर में आसपास के लोग जुट गए। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। जाल लगाया, लेकिन युवक इतना डरा हुआ था कि वह अफसरों के समझाने के बाद भी नहीं उतारा। 8 घंटे बाद वह ब्रिज से कूद गया। इतनी ऊंचाई पर से कूदने के बाद युवक की मौत हो गई।
Continue Reading
