Connect with us

राज्य-राजधानी

एलओसी के पास घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादी ढेर, सेना को मिली बड़ी सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा के लाम सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Loading...

सेना ने कहा कि घुसपैठ की संभावित कोशिश के संबंध में खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना द्वारा 8-9 सितंबर की मध्यरात्रि को सामान्य इलाके लाम, नौशेरा में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कॉर्प्स (16 कॉर्प्स) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है और दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में हथियार सामग्री बरामद की गई है। तो वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page