Connect with us

अपराध

छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने पीटा

Published

on

चंदौली। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी से छेड़खानी का प्रयास किया गया। हालांकि किशोरी के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में अन्य सहयोगियों के साथ पीड़िता और उसके पिता को जमकर पीट दिया। इसी मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर में सो रही थी। इसी बीच आधी रात के बाद पड़ोस का अरविंद पासवान मौका देकर उसके घर में घुस गया। इसके बाद छेड़खानी करने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी की नींद टूटने के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों के जागने से पहले मौके से भाग गया और अपने अन्य सहयोगियों के साथ दोबारा पीड़िता के घर पहुंच गया। इसके बाद सभी लोगों ने पीड़िता और उसके पिता की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसी मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अरविंद पासवान, राजू पासवान, विकाश पासवान और सुनील पासवान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हैं। कोतवाल गगन राज ही सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। फिलहाल पुलिस टीम सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page