Connect with us

अपराध

बालाघाट : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बालाघाट। बैहर थाना के कान्हा नेशनल पार्क के पास परसटोला चिचरंगपुर के जंगल क्षेत्र में हाकफोर्स स्पेशल आपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान टीम को 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली साजंती पति गणेश (32) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इस महिला नक्सली को छुड़वाने के लिए नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला भी किया। गिरफ्तार नक्सली महिला पर 14 लाख रुपये का इनाम था। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास जैसे छह गम्भीर मामले दर्ज हैं। हाक फोर्स ने उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, एक कुल्हाड़ी और अन्य सामान भी बरामद किये हैं।

Loading...

इनामी महिला नक्सली साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। साजंती वर्ष 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी और 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page