Connect with us

पूर्वांचल

पानी टंकी में दरोगा का शव मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

 

चंदौली। जनपद के चकिया कोतवाली परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दरोगा का शव पानी की टंकी में मिलने से  पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि दरोगा चिड़ियों को दाना खिलाने के लिए पानी टंकी के पास गए थे। उसी दौरान संभवतः चक्कर आने की वजह से उसमें गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। फिलहाल दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पीआरबी में तैनात दरोगा अशोक सिंह कोतवाली परिसर स्थित छत पर चिड़ियों को दाना खिलाने गए थे। उनके साथियों ने बताया कि, दरोगा जी दाना खिलाने के बाद बर्तन को पानी की टंकी में झुक कर धोने लगे। संभवत उन्हें चक्कर आ गया होगा जिसकी वजह से वह पानी की टंकी में डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Advertisement

बता दें कि, दरोगा अशोक सिंह मऊ जिले के ग्राम भवनाथपुर थाना सराय लखनसी के रहने वाले थे। पिछले 2 साल से चंदौली जिले में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी नियुक्ति पीआरबी दरोगा के रूप में थी। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे दरोगा अशोक सिंह के तीन बेटों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रिसीव किया। इसके बाद चंदौली स्थित पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। घटना से परिजनों को गहरा झटका लगा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page