अपराध
फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला इनामियां मास्टरमाइंड गिरफ्तार
यूपी एटीएस को 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने इस मामले के मास्टरमाइंड रविकेश को गिरफ्तार किया है। रायबरेली पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ग्राम विकास अधिकारी की जन्म प्रमाण पत्र पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए थे। आरोपी रविकेश ने दो वेबसाइट और सरकारी पोर्टल का दुरुपयोग करते हुए कई राज्यों में चार लाख से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और पांच हज़ार फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना चुका है।रविकेश ने सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पांच राज्यों में अपना मजबूत नेटवर्क फैला रखा था जहां से वह प्रमाणपत्र बनवाने का ठेका लेता था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए एटीएस रविकेश तक पहुंची है।
रविकेश ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के लिए साल 2022 में और 2023 में दो पोर्टल तैयार किया था। फेसबुक पेज के जरीए से यूपी, बिहार के लोगों को फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग में शामिल किया, जिसमें बहुत से जन सेवा केंद्र संचालक भी थे। उसके पोर्टल पर करीब 4100 यूजर हैं, जिसमें 1500 सक्रिय हैं। उनके माध्यम से वह प्रतिदिन दो से तीन हजार रुपए कमा लेता था।
