Connect with us

अपराध

पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी थी ढाई लाख की सुपारी

Published

on

Loading...
Loading...

आरोपी ने पुलिस को बताई वजह

ग्वालियर। दो-दो पत्नियों के खर्च उठाने में आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे पति ने दूसरी पत्नी मुस्कान को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई थी। उसने करीब 7 सालों से रिलेशन में रह रही दुर्गावती उर्फ मुस्कान से कुछ समय पहले लव मैरिज तो कर ली, लेकिन उसके खर्चों से अजय भार्गव परेशान हो गया था। उसकी एक पत्नी मुरैना के बागचीनी में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी मुस्कान के साथ अजय साकेत नगर में किराए के मकान में रहता था। उसने अपने साथियों की मदद से दूसरी पत्नी दुर्गावती (मुस्कान) को रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक प्लान बनाया और दोस्तों को ढाई लाख की सुपारी दे डाली।

फूल प्रूफ प्लानिंग के साथ दिया घटना को अंजाम –

पति अजय भार्गव अपनी दूसरी पत्नी मुस्कान को उसके भाई संजेश के साथ डबरा रोड पर स्थित जौरासी हनुमान मंदिर दर्शन के बहाने ले गया। वहीं उसने अपने दोस्त के ड्राइवर को ढाई लाख रुपए में पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए तैयार कर लिया था। 13 अगस्त की दोपहर जब मुस्कान उर्फ दुर्गावती अपने भाई संजेश के साथ स्कूटर पर जौरासी मंदिर से दर्शन करके वापस आ रही थी, तभी विक्की फैक्ट्री के पास एक कार ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। जिससे मुस्कान और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मुस्कान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके भाई संजेश का इलाज चल रहा है।

Advertisement

घटना के वक्त अजय भार्गव भी अलग बाइक से पत्नी के पीछे आ रहा था। पुलिस थाना झांसी रोड ने इस मामले की जब जांच पड़ताल शुरू की, तो पता चला अजय भार्गव की दो पत्नियां हैं। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, तब युवक ने पूरे मामला का खुलासा किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अजय ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी इनकम इतनी नहीं है, कि वह अपनी खर्चीली पत्नी मुस्कान का खर्चा उठा सके। इसलिए उसने मुस्कान को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की थी।

कोचिंग सेंटर में हुई थी मुस्कान से मुलाकात –

ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि, 2017 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान दुर्गावती (मुस्कान) से अजय की दोस्ती हुई थी। फिर यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। इस बीच अजय की शादी पिछले साल हो चुकी थी। वहीं मुस्कान की भी शादी हो गई थी, लेकिन वह अपने पति से तलाक ले चुकी थी। इसके बाद मुस्कान ने अजय के साथ लव मैरिज की और साथ रहने लगी थी। लेकिन उसके खर्चों से तंग आकर युवक ने ढाई लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page