Connect with us

अपराध

बंद कमरे में लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईया गांव में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के फगुईया गांव के रहने वाले दशरथ शर्मा का बेटा शिव प्रकाश शर्मा (35 वर्षीय) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह काफी देर होने पर परिजनों में जब उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर कमरे में गए तो देखा कि शिवप्रकाश का शव फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page