Connect with us

अपराध

मानव तस्करी : गोपालगंज से गायब हुईं पांच लड़कियां पटना से बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली और कोलकाता बुलाकर तस्करी की थी योजना

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच नाबालिक लड़कियां गुरुवार की रात अचानक गायब हो गई थीं। इनके माता-पिता ने बरामदगी की गुहार लगाई। पांचों मानव तस्करी गैंग के चंगुल में फंस गईं थी। लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया है।

वहीं बरामद की गई लड़कियों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पांचो लड़कियों के साथ एक महिला एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, उसे सुनकर पुलिस का भी माथा ठनक गया। लड़कियों को झांसे में लेकर महिला कोलकता और दिल्ली में गंदा काम कराने के लिए ले जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, गोपालगंज मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 अगस्त की रात पांच नाबालिग लड़की गायब हो गई थी। परिजनों की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। इसके बाद मांझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने एक टीम गठित कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 लड़की को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ मौजूद महिला गांव के ही एक गैस एजेंसी पर रहती थी।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने अनुसार आरोपी महिला अपने दो बच्चे तथा पति को छोड़कर पांच दिन से घर से फरार थी। पूछताछ में उसने सबकुछ बताया, जो वह लड़की से करवाना चाहती थी।मांझा थानाध्यक्ष, संग्राम सिंह ने बताया कि, 22 अगस्त की घटना है। मांझा थाना क्षेत्र 5 लड़की लापता हो गयी थी। शिकायत के बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गयी। पटना जंक्शन से पांचों लड़की को बरामद किया गया है। एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ में खुलासा किया। लड़की को झांसा देकर दिल्ली और कोलकता ले जाया जा रहा था। महिला के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page