Connect with us

अपराध

50 हजार घूस लेते बाबू गिरफ्तार, रोडवेज के आरएम दर्ज हुआ मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय के गलियारे से ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से 50 हजार रुपये घूस ले रहे रोडवेज के कजीटेंसी बाबू (संप्रति कनिष्ठ लिपिक) रियाजउद्दीन अहमद को एंटी करप्शन की टीम गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार बाबू को पकड़कर सिगरा थाने ले गई, जहां आरोपित से पूछताछ के बाद रोडवेज के आरएम गौरव वर्मा को आरोपित बनाने हुए केस दर्ज कराया गया। लिपिक की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

पीड़ित रमेश का आरोप है कि उनकी ज्वाइनिंग कराने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के कहने पर रियाजुद्दीन ने उनसे 50 हजार रुपये की घूस मांगी। उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो उनकी ज्वाइनिंग में हीला-हवाली की जाने लगी। वहीं इस मामले में आरोपी रियाजुद्दीन ने कहा कि उसे फंसाया गया है। उसे क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक से रुपये लेकर रखने को कहा था। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। वह शिकायत करने वाले चालक को जानते भी नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, चंदौली डिपो में तैनात मीरजापुर जिले के थाना हलिया अंतर्गत ग्राम अहुंगी कला निवासी चालक रमेश कुमार सिंह का ट्रांसफर 15 मई को विंध्यनगर डिपो कर दिया गया था। तबादले से परेशान रमेश ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।कोर्ट ने पीड़ित के पिता की बीमारी और जरूरतों का संज्ञान लेते हुए चालक को चंदौली डिपो में ड्यूटी देने का आदेश दिया था।

रमेश से कोर्ट के आदेश के बाद भी बलिया जिले के थाना उभांव अंतर्गत गांव फरसातार निवासी बाबू रियाजुद्दीन ने एक लाख रुपये की डिमांड की, जिसमें से 50 हजार रुपये एडवांस देने वह गुरुवार दोपहर गया था। कार्यालय के सामने गलियारे में रुपये लेकर आरोपित बाबू गिन रहा था कि उसे रंगेहाथ दबोच लिया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page