Connect with us

अपराध

बंद पड़े रेलवे क्वार्टर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (पीडीडीयू)। पुलिस की रात्रि गस्त को जिले चोर खुलेआम चुनौती दे रहे है। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोको कालोनी में एक बंद पड़े आवास को चोरों ने निशाना बनाया है। रेल कर्मी ने जब घर पहुंचकर ताला खोला तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित रेलकर्मी के अनुसार, क्वार्टर की पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर लगभग 12 लाख रुपए के जेवरात और आठ हजार रुपए नगदी पार हाथ साफ किया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, जौनपुर के रहने वाले कन्हैया लाल रक्षाबंधन पर्व पर लोको कालोनी स्थित रेलवे क्वार्टर 416 सीडी में ताला बंद कर परिवार के साथ घर गए हुए थे। गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे जब लोको कालोनी स्थित क्वार्टर पहुंचे तो कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page