Connect with us

अपराध

दहेज के लिए सिपाही बना जल्लाद, पत्नी को गर्म पेंचकस से दागा, नाखून उखाड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

आरोपी सिपाही माता-पिता सहित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मैनाठेर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने अपनी बेटी शिवाली की शादी पाकबड़ा के गांव जेवड़ा के रहने वाले विकास सिंह के साथ 2021 में की थी। विकास यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उन्नाव जिले में तैनात है। उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह पीएसी में हैं।

शिवाली के पिता सुखवीर सिंह ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि, शादी के कुछ महीने बाद ही पति विकास, ससुर सत्यप्रकाश और सास विनोद देवी ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर शिवाली को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 13 अगस्त की रात विकास छुट्टी लेकर घर आया था। रात करीब 11 बजे उसने शिवाली को रस्सी से बांधकर पीटा और गर्म पेचकस से उसके शरीर पर जगह-जगह दाग दिया। आरोपी ने उसके नाखून तक उखाड़ दिए थे।

शिवाली ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन उसके ससुर और सास ने कोई मदद नहीं की थी। किसी तरह शिवाली घर से भाग कर बाहर निकली और सोनकपुर थाना क्षेत्र के अमनपुर नरौली में रहने वाले अपने ममेरे भाई सैंकी को कॉल कर आपबीती सुनाई थी।

Advertisement

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि, मेरा पति जानवर है। मेरे शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं है, जिसे जलाया न गया हो। मुझे करंट लगाया। उसने मुझे 2 दिन तक कमरे में बंद कर तरह-तरह की यातनाएं दी और पेचकस को गर्म करके प्राइवेट पार्ट तक दागा।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके माता-पिता को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। यहां उनकी कोर्ट में पेशी हुई फिर उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page