अपराध
स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों से सफाई कर्मी ने किया यौन शोषण
ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे शहर में बच्चियों से यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिले के बदलापुर में एक बड़े स्कूल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का खुलासा हुआ है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में अभिभावक सड़कों पर उतरे हैं। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोग ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है।
लोग रेल रोको आंदोलन करके स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद बदलापुर रेलवे स्टेशन पर कई लोकल ट्रेनें रोक दी गईं हैं। इसकी जानकारी सीपीआरओ सेंट्रल रेलवे ने दी है। स्कूल के सफाईकर्मी पर बाथरूम में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस ने सफाईकर्मी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान अभिभावकों ने आरोपी सफाई कर्मी की जमकर पिटाई की।

घटना के चार दिन बाद भी स्कूल प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूटा है। प्रदर्शनकारियों ने मुंबई जाने वाली ट्रेनों का ट्रैक ब्लॉक किया। जिसकी वजह से रेल यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों को स्कूल जाने में तथा पुरुषों को कार्यालय जाने में भी काफी विलंब हुआ।
ठाणे पुलिस ने अनुसार एक नर्सरी स्कूल की दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया था। इस घटना में 23 साल के पुरुष सफाईकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके किया गया है। पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार यौन शोषण का खुलासा तब हुआ था जब चार साल की बच्ची ने अपने अभिभावक को इस बारे में बताया था। जिसके बाद दोनों परिवारों ने मेडिकल जांच कराने की मांग की। इसके बाद उन्होंने ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार यह मामला पॉस्को में दर्ज किया गया है।
