Connect with us

राज्य-राजधानी

पौने सात एकड़ में बनेगा श्रीरामलला पार्क

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 6.86 एकड़ में ‘श्रीराम लला पार्क’ बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें ओपन जिम, गजेबो कैफेटेरिया, लाइट एंड साउंड शो और किड्स प्ले एरिया होगा। पार्क में रामायण काल के पौधे लगाए जाएंगे। इसे लगेसी वेस्ट साइट पर बनाया जाएगा। अमृत-दो के अंतर्गत इस पार्क का निर्माण कराया जाएगा।

राम के जीवन से जुड़ी लगेंगी मूर्तियां पार्क में

भगवान राम का जन्म, बाल रूप की लीलाएं, गुरुकुल में शिक्षा-दिक्षा और ताड़का वध की कथा के साथ उनके जीवन का वर्णन करती मूर्तियां पार्क में लगाई जाएंगी। भगवान राम के बचपन का दर्शन कराती कई झांकियां भी पार्क में होंगी। इसे पत्थर व कांसे से बनाया जाएगा। मां कौशल्या की गोद में खेलते हुए भगवान राम के बाल रूप की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

रामायणकाल के लगेंगे पौधे

पार्क में रामायणकाल के पौधे लगाए जाएंगे।

Advertisement

अशोक वृक्ष, अग्निमुख अंकोल, अर्जुन, अश्वकर्ण, अश्वत्थ, बदरी, बिल्वा चंपक और चंदनर को खास तौर पर पार्क में रोपा जाएगा। इसके साथ ही गूलर, पीपल, जामुन, नीम, शहतूत और कदम के पौधे भी लगाए जाएंगे। पार्क में नवगृह गार्डन, मियावाकी फोरेस्ट भी बनाया जाना प्रस्तावित है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page