अपराध
भांजे ने मामी के साथ किया कुछ ऐसा…. पहुंचना पड़ा अस्पताल
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में भांजे ने अपनी मामी को सोते समय उनके ऊपर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की जिसकी वजह से महिला काफी हद तक झुलस गई। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए हायर सेंटर जौनपुर भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही एसपी अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। पुलिस महिला द्वारा दिए गए बयान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़िता के तीन बच्चे है एक बेटा और दो बेटी जिसमें एक बेटी की शादी हो गई है। दूसरी बेटी मौके पर अपने मौसी घर गई थी। पति रोजी रोटी के सिलसिले से मुम्बई है।
जानकारी के अनुसार, सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में बीती रात, गांव के ही एक युवक ने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की। पीड़िता के बयान पर भांजे के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। 42 वर्षीय पविता पत्नी लालजी विन्द ने गांव के ही भांजे पर आरोप लगाया है कि, वह रात में घर के बरामदे में सो रही थी। थोड़ी दूर पर बेटा सो रहा था। इतने मे गांव के सुरेश विन्द के भांजे ने छत पर चढ़कर आंगन मे उतर गया और मेरे पास आकर पेट्रोल से आग लगा दिया, जब मैं चिल्लाई तो शटर खोल कर भाग गया। जब मेरे बेटे की नींद खुली तो उसने मुझे बचाने के लिए शॉल ओढ़ा कर आग पर काबू पाया। तब तक बहुत बुरी तरह से जल चुकी थी।
वहीं इस घटना के बाद आनन-फानन में गांव वाले पीड़ित महिला को उसके बेटे के साथ सरपतहां थाना ले गए, जहां पीड़िता के खुद के बयान पर थाना सरपतहां क्षेत्र के मटियारा गांव के विनय विन्द ऊर्फ आंगद पुत्र रामचेत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़िता को पुलिस की देखरेख मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकलां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सदर के लिए रेफर कर दिया।
अपडेट –
पुलिस ने इस मामले में आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

