Connect with us

अपराध

मऊ का कॉन्ट्रैक्ट किलर था मथुरा में मारा गया पंकज यादव

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्तार और शहाबुद्दीन गिरोह के लिए भाड़े पर करता था हत्या

मऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ हुई मुठभेड़ में मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में आगरा दिल्ली हाईवे पर एक मुठभेड़ में मारा गया पंकज यादव मऊ का टॉप कॉन्ट्रैक्ट किलर था जो मुख्तार और शहाबुद्दीन गिरोह के लिए भाड़े पर हत्याएं करता था। बताते हैं कि वह मुख्तार और शहाबुद्दीन के अलावा जेल में मारे गए अपराधी मुन्ना बजरंगी के लिए हत्या करता था।

एसटीएफ के अनुसार, पंकज यादव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से दिल्ली की तरफ से आ रहा था और आगरा जा रहा था। वह आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक कारोबारी को लूटने और उसकी हत्या करने के इरादे से निकला था। एसटीएफ ने मुखबिर से एक सूचना के आधार पर डिप्टी एसपी, एसटीएफ लखनऊ, धर्मेश कुमार शाही की टीम ने दुर्दांत अपराधी और कॉन्ट्रैक्ट किलर पंकज यादव को मार गिराया।

वह मऊ के रानीपुर ताहीरपुर का निवासी था। उसके पीछे नोएडा से ही एसटीएफ लगी थी। इसके अलावा एसटीएफ की एक टीम को आगरा से भी भेजा गया था। पंकज यादव और बाइक चला रहे उसके साथी को हाईवे पर एसटीएफ ने आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस बीच उसके साथी ने बाइक कच्ची सड़क पर मोड़ दी और बाइक असंतुलित होकर गिर गई। मौके का फायदा उठाकर उसका साथी भाग गया।

Advertisement

पंकज दोनों हाथों में हथियार लेकर एसटीएफ की टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 38 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा धर्मेंद्र शाही ने फरह थाने में दर्ज कराया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page