अपराध
अयोध्या गैंगरेप कांड में मोईद खान का होगा डीएनए टेस्ट, अखिलेश यादव ने उठाई थी मांग
Loading...
Loading...
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गत दिनों हुए पीड़ित बच्ची के साथ गैंगरेप कांड के मुख्य आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान का अब DNA टेस्ट होगा। फैजाबाद जेल में बंद मोईद का सैंपल लिया जाएगा। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस केस में अभी तक मोईद खान का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मोईद खान को रिमांड पर लेकर मोबाइल रिकवर कराने की तैयारी कर रही है।
Loading...
इस हाई प्रोफाइल मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काफी सख्त हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए DNA टेस्ट की मांग उठाई थी, ताकि आरोपों की सच्चाई वेरिफाई हो सके। मोईद के साथ उसके बैकरी नौकर राजू का भी DNA टेस्ट होगा।
Continue Reading
