अपराध
चोलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी की चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इलेक्ट्रॉनिक प्रूफ और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने हरीबल्लमपुर रिंग रोड के पास से तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्त के पास से एक गोल्ड चैन, तीन मोबाइल, 16,500 कैश और घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
चोरी के आरोप में तीनों अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और इनके खिलाफ कई थाने में मुकदमे भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों शातिर अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम विनोद सेठ (उम्र 37 वर्ष निवासी रैया थाना भदोही) लक्ष्मण सोनी (उम्र 35 वर्ष निवासी कोनार, पोस्ट मैलाहन, प्रयागराज) और अनिल सोनी उर्फ बच्चा (उम्र 40 वर्ष निवासी कोनार, पोस्ट मैलाहन, प्रयागराज) है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 370 (2 )318 (4)309(4)317(2) वीएनएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।
