Connect with us

अपराध

10 हजार की रिश्वत लेते वक्त सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद में एंटी करप्शन टीम ने तेजीबाजार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हैदर अली को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह सब इंस्पेक्टर पहले भी रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अचानक हुई इस कार्रवाई से सब इंस्पेक्टर को कुछ समझने का मौका न मिला।

जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर हैदर अली ने बरियार गांव के जेसीबी मालिक आशुतोष यादव से जेसीबी छुड़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था और न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

Loading...

इसके बाद आशुतोष यादव ने एंटी करप्शन टीम के नीरज सिंह से संपर्क किया और एक योजना के तहत मंगलवार को 10 हजार रुपये देते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़वा दिया। एंटी करप्शन टीम को देखकर सब इंस्पेक्टर एकदम सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़कर बदलापुर थाने ले आई और अग्रिम कार्रवाई कराकर वाराणसी लेकर चली गयी।

फिलहाल सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की जा सकती है। पूर्ण रूप से दोषी पाए जाने के बाद शासन से बर्खास्त भी किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page