Connect with us

वाराणसी

दो से छ लेन का होगा रेलवे का भदऊ डॉट पुल, आवागमन में होगी यात्रियों को सहूलियत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मालवीय पुल (राजघाट) को जोड़ने वाला रेलवे का भदऊ डॉट पुल 2 लेन से 6 लेन किया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को 18 महीने के अंदर बनाने का दायित्व है। यह काम सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण से पहले पूरा किया जाएगा।

बता दें कि, भदऊ डॉट पुल के नीचे से वाहन और ऊपर से काशी-कैंट रेलवे ट्रैक से ट्रेनें गुजरती हैं। काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार के दौरान रेलवे ट्रैक का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म की लंबाई डॉट पुल तक की जा रही है। अभी सिर्फ रेलवे ट्रैक है।

Loading...

इस प्रोजेक्ट के बारे में एक रेल अधिकारी ने बताया कि, सिग्नेचर ब्रिज सिक्स लेन का बनेगा। ऊपर सिक्स लेन सड़क और नीचे रेलवे ट्रैक चार लेन का होगा। इसके बन जाने से यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसका सर्वे पूरा हो गया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार है। सिक्स लेन के लिए रेलवे की अनुपयोगी जमीन इस्तेमाल में लाई जाएगी। इंजीनियरिंग टीम ने रिपोर्ट भी तैयार की है। काम शुरू होने से पहले ट्रेनों और नीचे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट करने की योजना पर मंथन चल रहा है।

अभी मानसून की सीजन में भदऊ डॉट पुल के नीचे हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इस बीच दोनों तरफ से जाम लगता है। वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। सिक्स लेन होने के बाद जाम और जलभराव की समस्या से यात्रियों को काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page