Connect with us

पूर्वांचल

मेडिकल कैम्प में 25 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – एके फारूकी (भदोही संवाददाता)

ज्ञानपुर,भदोही। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं जिलाधिकारी भदोही विशाल सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद में मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकास खंड ज्ञानपुर के कंपोजिट विद्यालय कसियापुर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग छात्र-छात्राओं का परीक्षण कर उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

कैंप में रजिस्टर्ड 56 बच्चों में 26 छात्र-छात्राओं का दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। विभिन्न दिव्यांगता के 14 बच्चे अनुपस्थित रहे। कैंप में दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र डाक्टर राहुल द्विवेदी आर्थाेपेडिक सर्जन ने 08, डाक्टर प्रदीप सिंह आई सर्जन ने 05, डाक्टर दिनकर प्रकाश त्रिपाठी साइकिट्रिशियन, डाक्टर अशोक परासर नैदानिक मनोवैज्ञानिक ने मानसिक मंदित 13 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया।

Advertisement

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि कैंप में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग कराकर इसका लाभ उठायें। मेडिकल कैम्प में स्वास्थ्य विभाग से महमूद आलम, फिजियोथेरेपिस्ट डा. जेपी सिंह, स्पेशल एजुकेटर सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, मीरा प्रजापति, संदीप वर्मा, शक्तिमान उपाध्याय, रामसजीवन समेत विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page