Connect with us

पूर्वांचल

अश्लील हरकत करने वाला पड़ोसी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पड़ोसी के घर मे घुसकर अश्लील हरकत कर रहे युवक का वीडियो वायरल हो गया है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तथा तहरीर दी गयी है। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिये जाएंगे।

Loading...

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गांव निवासी पुष्पा पत्नी शशिकांत ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी कलावती पत्नी अलगू विश्वकर्मा से जमीनी विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर धर्मेंद्र पुत्र शंकर कई बार पुष्पा तथा उसकी पुत्री को गन्दी गन्दी गालियां दी चुके हैं और बार बार दुराचार कर जान से मारने की धमकी भी देते है। शनिवार की रात को 11 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र घर मे घुस गया। वह निर्वस्त्र होकर माँ बेटी के बीच ताकझांक करने लगा। इसी बीच लड़की की आंख खुल गयी। वह शोर मचाने लगी तभी उसकी माँ भी उठ गयी। दोनों ने शोर मचाया तब धर्मेंद्र भाग निकला। पूरी घटना कैमरे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page