Connect with us

अपराध

घर से गायब बालक का शव तालाब में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अब्दुल वाहिद

भदोही। गोपीगंज कोतवाली के जोहरपुर जंखाव गांव में रविवार को सुबह से घर से  गायब बालक का शव घर के ही समीप तालाब में उतराया मिला। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ते देख एसपी मीनाक्षी कात्यायन पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गईं। घंटों चले जद्दोजहद के बाद परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।       

Loading...

जखांव निवासी लवकुश सरोज का 06 वर्षीय पुत्र साजन सुबह लगभग 8 बजे अचानक घर से गायब हो गया था परिवार के लोग गायब बालक की तलाश पूरे दिन करते रहे लेकिन बालक नहीं मिला देर शाम घर के पास स्थित एक तालाब में शव उतराया मिला जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे और कान से खून बह रहा था। यह भी आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति बार-बार पुत्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।       

एसपी ने कहा कि घटना से आहत परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए शव अंत्य परीक्षण को भेज जांच शुरू कर दी है। जांचोपरांत दोषियों पर पुलिस का शिकंजा कसेगा। मौके पर एएसपी डा.तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय आदि रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page