Connect with us

अपराध

तीन गुमटी तोड़ चोरों ने साफ किया नगदी सहित हजारों का सामान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो चाय-पान वऔर जनरल स्टोर की गुमटी और एक मिठाई की दुकान सहित तीन गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान सहित नगदी उठा ले गए। इधर शनिवार की सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए घर से आए तो देखा कि तीनों गुमटियों के ताला टूटे हुए और सामान सब बिखरे हुए है। चोरों ने गुमटी में रखे हुए बीड़ी सिगरेट व  जनरल स्टोर के समान व मिठाई की दुकान वाली गुमटी में रखें घी,चीनी व किस्ती भरी मिठाइयां उठा ले गए।        

Loading...

शिवरामपुर ग्राम निवासी केशव यादव व मूरत यादव की स्थानीय चट्टी पर गुमटियों में चाय पान व जनरल की दुकान और इसी गाँव के निवासी अवधेश पाल एक गुमटी में मिठाई की दुकान खोल रखी है।देर शाम सभी लोग अपनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए।ये दुकानदार शनिवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि तीनों गुमटी का ताला टूटा हुआ है।दुकान में रखा हजारो का सामान व पेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखा फुटकर नगदी आदि चोर उठा ले गए है। भुक्तभोगी तीनों दुकानदारों ने चोरी की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दिया। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page