Connect with us

अपराध

ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना को जानकर हर कोई हतप्रभ है। एक बारी तो किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह हत्या के मामले में कई सालों तक जेल में बंद था। डेढ़ माह पहले जमानत पर बाहर आया। आरोपी घर के पास खेल रही पड़ोसी की ढाई साल की बच्ची को बहला फुसलाकर झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो लोगों घटना की जानकारी हुई। खून से लथपथ होने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Loading...

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल किया और बच्ची के इशारे के आधार पर आरोपी अशोक सिंह उर्फ बिल्ला को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को निर्दोष बता रहा था। पुलिस और ग्रामीण आफन-फानन में गंभीर रूप से घायल बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बीती रात एसपी सिटी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपी से भी पूछताछ किया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच चल रही है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बच्ची खतरे के बाहर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page