Connect with us

अपराध

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले तीन‌ आरोपी पुलिस की नजरों से ओझल

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विकास सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती को अपहृत कर उसके साथ छेड़-छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और हर एक संभावित स्थान पर दबिश दे रही है।

Loading...

इस मामले में पीड़िता ने बताया कि, वह 15 जुलाई की शाम 6: 30 बजे सुजानगंज रोड पर स्थित अपने मौसी के घर जा रही थी। तभी रास्ते में अभिषेक श्रीवास्तव और मेराज चार पहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। दोनों ने गाड़ी धीमा कर कहा कि मेरे साथ चलो हम छोड़ देते है । मेरे इंकार करने के बाद भी उन दोनों ने मुझे जबरदस्ती अपने गाड़ी के अंदर खींच लिया। जब मेरी मौसी का घर आया तो मैंने कहा कि गाड़ी रोको लेकिन उन लोगों ने गाड़ी नहीं रोका और आगे जाकर सुनसान स्थान पर गाड़ी रोककर मुझे मारने पीटने लगे उसके बाद मेराज ने मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया और अभिषेक श्रीवास्तव तथा वाहन चालक ने गंदे तरीके से छेड़-छाड़ करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी भी देते हुए परिवार के लोगों को भी जान से मार डालने की धमकी दी। डर के कारण मैंने इसकी सूचना नहीं दी। लेकिन जैसे तैसे हिम्मत करके अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव, मेराज और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page