Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी ने किया टेक होम राशन इकाई का भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में संचालित जागृति प्रेरणा महिला लघु उद्योग, बेलौड़ी, गंगापुर, अराज़ीलाईन का जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को भ्रमण किया। इकाई की संचालिका बंदना भरद्वाज द्वारा इकाई के मशीन के संचालन के विषय में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा उत्पादित पुष्टाहार के प्रति दिवस उत्पादन की क्षमता की जानकारी ली गयी। उत्पादित पुष्टाहार को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन करने, टेक होम राशन इकाई को बैंक से वर्किंग कैपिटल दिलाये जाने, सामग्री की सप्लाई हेतु एक अतिरिक्त वेंडर को जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया है।          

जिलाधिकारी ने टेक होम राशन इकाई द्वारा पुष्टाहार के अतिरिक्त अन्य संबंधित उत्पाद जिससे इकाई को अतिरिक्त आय हो सकें, के उत्पादन व बिक्री हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इकाई में कार्यरत समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे से काम करने निर्देशित किया गया है।           

Loading...

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा इकाई को सुगमता से संचालन हेतु इकाई से अतिरिक्त मोटर, गेयर बॉक्स आदि के क्रय कराया गया है, वायाबिलिटी गैप फण्ड की पत्रावाली तैयार की गयी है, इकाई के सोलर से जोड़ने अतिरिक्त स्पेस की व्यवस्था, मनरेगा अंतर्गत टेक होम राशन इकाई का निर्माण आदि विषयक पर जानकारी दी गयी।          ‌

इस मौके पर उपजिलाधिकारी, आराज़ीलाईन, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त (स्वतः रोजगार), सयुंक्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ISB), जिला तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक, इकाई पर कार्यरत महिलाएं अमृता, गीता, सोनी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page