वाराणसी
स्कूल से घर जा रहे छात्र की मनबढ़ों ने की पिटाई
Loading...
Loading...
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के कुसमुरा गाँव के पास स्कुल से घर जा रहे एक छात्र की कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी घटना के बाबत विश्वनाथ पुर निवासी छात्र अभय कुमार पटेल नामक छात्र ने पुलिस को बताया कि मैं गाँगकला स्थित एक स्कुल में कक्षा ग्यारह का छात्र हूँ।
Loading...
गुरुवार को समय लगभग दो बजे दिन में मैं स्कूल से घर जा रहा था। जैसे ही कुसमुरा गाँव के पास पहुँचा तो गाँगकला निवासी शिवम व किशन तथा कुसही निवासी अभय अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मुझे रोक लिया और मारने-पीटने लगे। वहाँ से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने आकर बीच-बचाव कर मुझे बचाया बड़ागाँव पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।
Continue Reading
