Connect with us

पूर्वांचल

अपहृत छात्रा की पुलिस 10 दिन बाद भी नहीं कर सकी तलाश

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (डाला)। स्थानीय क्षेत्र के एक माता-पिता अपनी अपहरण की गई बिटिया को खोजने की आस से मंत्री से लेकर पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नही सकी। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह करना लाजिमी है। लड़के द्वारा किये गये कारनामे से छात्रा का परिवार सहमा हुआ है। छात्रा के पिता ने अनहोनी की चिंता व्यक्त करते हुए नामजद आरोपी से लड़की को मुक्त कराने की गुहार लगायी है।

Loading...

बता दें कि, 16 जुलाई को ओबरा कालेज से परीक्षा देकर अपने घर आ रही एक छात्रा का अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक युवक ने अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी युवक ने खुद फोन करके लड़की के घर वालों को दी। अपहरण होने की जानकारी होते ही घर वालों ने आनन-फानन में चौकी को इसकी जानकारी दी। काफी जद्दोजहद के बाद घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद अपहरण का मामला दर्ज तो हो गया। लेकिन छात्रा की पुलिस तलाश नहीं कर सकी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page