Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार कार ने लीली मजदूर की जिंदगी, गुस्साए लोगों ने गाड़ी में की जमकर तोड़फोड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के BLW परिसर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आक्रोशित नागरिकों ने कार में तोड़फोड़ किया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने सतीश को BLW स्थित केंद्रीय अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, मृतक सतीश कुमार (25 वर्ष) पेशे से मजदूर था। वह गुरुवार की रात अपने दक्षिणी ककरमत्ता स्थित आवास से BLW परिसर स्थित किसी दुकान से सामान लेने निकला था। इसी बीच BLW परिसर में सिनेमा हॉल की तरफ से मुख्य गेट की तरफ आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सतीश को टक्कर मार दिया। जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर कर अचेत हो गया।सतीश पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता किशोरी लाल की मौत कुछ साल पहले हुई थी। घटना के बाद सतीश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page