Connect with us

वाराणसी

कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – नित्यानंद चौबे

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देईपुर ग्राम सभा के अंतर्गत एक देवानंद पुर गांव की एक कुएं में एक व्यक्ति की गिरने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के बाहर एक कुआं है जिसमें आना-जाना किसी का नहीं होता है। संध्या के दौरान चरवाहों के द्वारा उक्त कुएं में किसी के गिरने की जानकारी हुई।

Loading...

जानकारी मिलने के बाबत मृतक चंद्रकांत यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र वासुदेव यादव की पहचान की गयी। कुएं में मौत की जानकारी थाना की पुलिस को मिलने के उपरांत तत्काल थाना प्रभारी ईश्वर दयाल दुबे घटना स्थल पर पहुंचें। स्थिति गम्भीर देख तत्काल उन्होंने एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया।‌ कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात के लगभग किसी तरह से लाश को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान गांव वालो ने चंद्रकांत यादव के रूप में किया।

जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने इसकी पुष्टि किया। उक्त गांव के लोगो ने बताया कि मृतक को मानसिक बीमारी थी। एक दिन पहले भी इसी कुएं पर शाम को बैठा था। पिता वासुदेव यादव के 3 पुत्र रहे। जिसमें मृतक चंद्रकांत यादव सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने मृतक शव का पंचनामा करने के दौरान पोस्टमार्टम को गुरुवार की सुबह शहर भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page