Connect with us

पूर्वांचल

हॉस्पिटल छोड़ पीछे के रास्ते से डॉक्टर हुए फरार

Published

on

Loading...
Loading...

निजी अस्पताल जांच में फिसड्डी हुए साबित

रिपोर्ट -‌ गणपत राय (ब्यूरो चीफ, चंदौली)

चंदौली (चहनियां)। क्षेत्र कई लोगो की शिकायत व हॉस्पिटलों में मानक को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार ने चहनियां व आसपास में बुधवार की दोपहर में कई हॉस्पिटल पर छापा मारे । कुछ हॉस्पिटल संचालक तो पहले ही बन्द कर फरार हो गये । चहनियां में समाधान हॉस्पिटल पर एक भी मानक नही मिला । भर्ती मरीजों से पूछताछ किया । हॉस्पिटल में बच्चा डिलेवरी कराने को लेकर अस्पताल गयी एक आशा कार्यकत्री पर कार्यवाही के संकेत दिये है ।

चहनियां कस्बा व आसपास गांवो में कई हॉस्पिटल संचालको द्वारा मानक को ताक पर रखकर गरीब लोगों से इलाज के नाम पर अच्छा खासा धन ऐंठा जा रहा है। अस्पताल संचालक बोर्ड पर कई एमबीबीएस, एमएस व एमडी डिग्री वाले चिकित्सकों का नाम लिखे है लेकिन इलाज झोला छाप चिकित्सकों से करवाते है। चहनियां में कुछ तो ऐसे है जो मेडिकल स्टोर और ड्रग एजेंसी का बोर्ड लगाकर अस्पताल का संचालन करते है।जिसकी शिकायत कई लोगो ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से किया था ।

Advertisement

बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी ने चहनियां कस्बा व आसपास के गांवो में स्थित हॉस्पिटलों की जाँच किया। चहनियां समाधान हॉस्पिटल पर मौजूद कर्मी से मांगने पर रजिस्ट्रेशन कॉपी, इंडोर रजिस्टर, बायोमेडिकल वेस्ट, इंस्टाललाइजेशन नही मिला । नाही एक भी डॉक्टर व सर्जन मौके पर मिले । सीपीसी बायोमेडिकल वेस्ट का कोई लाग बुक का सामान नही मिला । जिसे ले जाने से भी इंकार कर दिया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से पूछताछ किया । जहां एक डिलीवरी केस में इस हॉस्पिटल में भेजने पर एक आशा कार्यकत्री पर कार्यवाही के संकेत दिये।

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रितेश कुमार ने कहा कि हॉस्पिटल में कोई भी मानक नही मिला है । डॉक्टर फरार नजर आये । इनके खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी व सीएमओ को लिखित रिपोर्ट भेजूंगा ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page