Connect with us

पूर्वांचल

बर्तन खरीद में शिथिलता, डीएम सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। जिला पोषण समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। विभागवार निर्धारित एजेंडा आपूर्ति पोषाहार, एनआरएलएम उत्पादित पोषाहार, हॉट कुक्ड मील योजना, सैम बच्चे के पोषण स्तर में सुधार, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण एवं गोंद लिए आंगनबाड़ी केंद्र तक आधिकारिक भ्रमण की विस्तारवार समीक्षा डीएम विशाल सिंह ने की।

बर्तन खरीद के मामलों में तेवर तल्ख करते हुए डीएम ने कहा कि 01 अगस्त तक हर हाल में बर्तनों की खरीद संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण होनी चाहिए अन्यथा जिम्मेदारों को चिन्हित किया जाएगा। नैफेड की ओर से आपूर्तित पोषाहार, हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर परिधि में संचालित तथा प्राथमिक विद्यालय से 200 मीटर की परिधि से अधिक दूरी पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 से 06 वर्ष के बच्चों के लिए पका-पकाया भोजन बनाये जाने की व्यवस्था पर विशेष बल दिया।

डीपीओ ने बताया कि, ब्लाक अधिकारियों के सहयोग से ग्राम प्रधानों-सभासदों द्वारा हॉटकुक्ड मील योजना के तहत खाना खाने, खाना बनाने में प्रयुक्त होने वाले बर्तनों को क्रय करके आंगनबाड़ी केन्द्रों को दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में अभी तक हॉट कुक्ड मील योजना खाना बनना प्रारंभ नहीं हो सके हैं। ऐसे केन्द्रों पर खाना बनवाने की व्यवस्था अविलंब शुरू करने का सख्त निर्देश डीएम ने संबंधितों को दिया। हिदायत यह कि सभी ब्लाक अधिकारी ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर बर्तन की खरीददारी व बच्चों के वजन करने की मशीन की खरीद सुनिश्चित करें।

सीडीओ डाक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि ब्लाक अधिकारी अपने क्षेत्रों में BHND की बैठक रोस्टर सेशन में कराना सुनिश्चित करेंगे ही प्रगति की मानीटरिंग में लापरवाही नहीं दिखाएंगे। डीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण अभियान के तहत कराये जा रहे कार्यों की निगरानी पारदर्शितापूर्ण हो। शिथिलता होने पर कड़ी कार्यवाही भी तय होगी। सैम-मैम बच्चों को समय से पोषाहार व दवाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य का परीक्षण समय-समय पर कराने में खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं होगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों का आपरेशन कायाकल्प प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

बैठक में सीएमओ डाक्टर एसके चक, डीपीआरओ संजय मिश्रा, बीएसए बीएन सिंह, सीएमएस डाक्टर राजेंद्र, डीपीओ मंजू वर्मा, सीडीपीओ समेत विभागवार अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page