Connect with us

पूर्वांचल

जंघई स्टेशन का होगा कायाकल्प, यात्रियों को होगी सहूलियत

Published

on

रिपोर्ट – विकास सिंह (ब्यूरो चीफ, जौनपुर)

जौनपुर (मीरगंज)। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन जल्द ही दुधिया रोशनी से नहाएगा। एयरपोर्ट की तर्ज पर हाई मास्ट लाइट के टावर लगाए जाएंगे। स्टेशन के बाहर से लेकर भीतर प्लेटफार्म तक को जगमग करने के लिए कुल चार हाई मास्ट टावर लगेंगे। जो पूरे स्टेशन को प्रकाशमय करेंगे। कुल 90 करोड़ से स्टेशन का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसी बजट से हाई मास्ट टावर भी लगाया जाएगा।

जंघई जंक्शन का अमृत भारत योजना के तहत सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। स्टेशन पर पांच नए प्लेटफार्म के साथ-साथ आठ नए रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। अब स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के साथ चार बड़ी हाई मास्ट टावर लगाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। चार बड़े हाई मास्ट टावर में आठ-आठ लाइटें होंगी, जो 120-120 वाॅट की होगी, जिससे जंघई स्टेशन जगमग होगा।

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन एक बड़ा जंक्शन है। यह भदोही प्रयागराज की सीमा पर स्थित है। इस स्टेशन से प्रतिदिन 25 ट्रेनें गुजरती हैं। रोज पांच हजार से अधिक लोग यात्रा करते हैं। यहां से यात्री वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर के लिए ट्रेनों की अदला-बदली करते हैं। स्टेशन की करीब 20 करोड वार्षिक आय है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa