Connect with us

पूर्वांचल

फर्राटा पंखा के करंट ने ली महिला की‌ जान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ गणपत राय (ब्यूरो चीफ, चंदौली)

चंदौली (चकिया)। कोतवाली क्षेत्र के मलहर गांव में मंगलवार सुबह फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से राधिका 42 वर्ष बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह राधिका फर्राटा पंखा चलाने जा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और अचेत होकर गिर गई। जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राधिका की मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गया। वही पति पप्पू और तीन बच्चों का रो रो का बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page