Connect with us

पूर्वांचल

मिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराई डाउन लिच्छिवी एक्सप्रेस, चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ ए.के. फारूकी

भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-हंडिया रेल खंड पर शनिवार को भोर उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब मिट्टी लदे ट्रैक्टर से डाउन लिच्छिवी एक्सप्रेस की जोरदार टक्कर हो गई। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक ट्रैक्टर के चिथड़े उड़ चुके थे और ट्रैक्टर चालक रोहित गौतम 21 वर्ष निवासी बारीपुर भी दम तोड़ चुका था। टक्कर के बाद लिच्छिवी एक्सप्रेस डाउन ट्रैक पर लगभग सवा घंटे खड़ी रही जिससे अन्य ट्रेनों के परिचालन पर काफी असर पड़ा।

Loading...

जानकारी के उपरांत पहुंचे वाराणसी रेल मंडल के एडीआरएम रोशनलाल यादव, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी बालेंद्र पाल, सहायक मंडल इंजीनियर मुक्ता सिंह ने हालात से रूबरू होकर तकनीकी परीक्षण कराते हुए सवा घंटे से खड़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस को गतंव्य की ओर रवाना कराया। इसके बाद पंचनामा कर शव को संयुक्त पुलिस टीम के साथ अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाने की औपचारिकता निभाई और चिथड़े में विभक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच को वरीयता दी। घटना वहां हुई जिस फाटक से सड़क यातायात व्यवस्था पर्यटन स्थल सीतामढ़ी तो वाराणसी प्रयागराज मुख्य हाईवे का सीधा जुड़ाव दिन-रात रहता है।

सूत्रों की मानें तो उक्त घटना अवैध मिट्टी खनन के चलते हुई और थाना-चौकी पुलिस सबकुछ जानती है। अवैध मिट्टी परिवहन करते ट्रैक्टर का चालक कान में लीड लगाया था। ट्रेन पासिंग के लिए बंद फाटक बूम को तोड़कर आगे बढ़ना लिच्छिवी एक्सप्रेस काल साबित हुई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page